Breaking News

यूपी पुलिस की छवि पर दाग एलईडी बल्ब ही चुरा लिया दारोगा जी ने! देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (15 अक्टूबर 2022)

दशहरे के दिन जहाँ बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व होता है वहीं इस दिन एक दारोगा की बुरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।

मामला इस तरह है। फूलपुर थाने के दरोगा राजेश वर्मा की एक जगह पर ड्यूटी लगी थी। रात में वह पान की दुकान के पास ड्यूटी कर रहा था। इस बीच वह दुकान के पास लगे बल्ब को निकालने पहुंच गया। इधर-उधर देखा और बल्ब निकालकर जेब में रख लिया। इसके बाद वहां अंधेरा छा गया।

वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी शैलेष पांडेय ने इस प्रकरण में सीओ फूलपुर की रिपोर्ट पर आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया है।

इधर यूपी पुलिस की पिछले कुछ दिनों से छवि धूमिल होने की घटनायें सामने आ रही है। अभी हाल ही में इससे पहले पुलिस का जवान मोबाइल चुराते सीसीटीवी में कैद हो चुका है। उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र में भी यूपी पुलिस की की एक कार्रवाई से बवाल मच गया है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :गलवलिया इस्पात उद्योग की 4.11 करोड़ रुपये वापसी मांग खारिज, उपभोक्ता मंच ने याचिका की अस्वीकार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (01 अप्रैल 2026) काशीपुर। गलवलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-