@शब्द दूत ब्यूरो (13 अक्टूबर 2022)
काशीपुर । कूंडा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई घटना के बाद स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तराखंड की ऊधमसिंहनगर पुलिस ने हर तरह की सतर्कता बरतते हुये पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।
एसएसपी मंजूनाथ टी सी स्वयं मौके पर रहकर सभी जरूरी व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। मौके पर भारी पुलिस सशस्त्र बल तैनात किया गया है। जिसमें पीएसी, क्यू आरटी फायर सर्विस, दंगा नियंत्रण दल, क्यूआरटी व रेगुलर पुलिस का भारी बल शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तैनात हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal