Breaking News

दुखद खबर :भाजपा जिलाध्यक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अधिकारी के अनुसार भाजपा नेता स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2022)

महाराष्ट्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ भाजपा जिलाध्यक्ष का शव घर में मिला। कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य खराब होने से परेशान होकर बीड जिले के भाजपा अध्यक्ष ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष भगीरथ भियानी ने दोपहर को मीरा नगर इलाके स्थित अपने घर में अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि भियानी के परिवार के सदस्यों ने गोली चलने की आवाज सुनी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-