@शब्द दूत ब्यूरो (11 अक्टूबर 2022)
अब शहरी क्षेत्रों के डिपार्टमेंटल स्टोर बीयर भी बेच सकते हैं। जम्मू कश्मीर में उपराज्यपाल ने इसकी अनुमति दे दी है।
प्रशासनिक परिषद ने यह फैसला लिया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस परिषद के अध्यक्ष हैं। उनकी अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अनुसार शहरी इलाकों के डिपार्टमेंटल स्टोर व किराना दुकानों में बीयर और रेडी टू ड्रिंक पेय बेचने सकते हैं।
लेकिन इसके तहत जम्मू व श्रीनगर में 1,200 वर्ग फीट वाले कमर्शियल कॉम्पलेक्स जिनका ₹5 करोड़ / वर्ष कारोबार हो व अन्य शहरों में ₹2 करोड़ / वर्ष कारोबार वाले डिपार्टमेंटल स्टोर बीयर बेच सकेंगे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal