@शब्द दूत ब्यूरो (11 अक्टूबर 2022)
काशीपुर । भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा की आशंका सच साबित हुई। एक बार फिर काशीपुर में गुलदार की चहलकदमी से दहशत फैल गई है। इस बार मानपुर रोड की एक कालोनी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में गुलदार नजर आया है।
देर रात मानपुर रोड रोड स्थित एक कॉलोनी में गुलदार देखा गया है, जिसके बाद से कॉलोनीवासियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी दहशत में आ गए हैं। गुलदार की चहलकदमी का यह दृश्य एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।
बता दें कि पिछले कुछ महीनों से शहर के कई इलाकों में गुलदार देखा जा रहा है। बीती रात मानपुर रोड स्थित यादव कॉलोनी, गुरुनानक राइस मिल के पास रहने वाले सीताराम भल्ला के सामने की सड़क पर गुलदार नजर आया है। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार साफ देखा जा सकता हैं। गुलदार की एक बार फिर आमद के चलते स्थानीय निवासी दहशत के साये में आ गए हैं।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal