Breaking News

उत्तराखंड: फिर कांपी धरती, एक हफ्ते में दूसरी बार थर्राया राज्य

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अक्टूबर, 2022)

गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी के बाड़ाहाट रेंज में आए भूकंप के छह दिन बाद कुमाऊं मंडल के दो जिलों पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आज दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल कहीं से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में दोपहर करीब 3.47 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.9 और डेप्थ 10 किमी आंकी गई। झटका महसूस होते ही क्षेत्र में लोग बारिश के बावजूद अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों में भूकंप के झटकों से दहशत है।

भूकंप के झटके बागेश्वर जिले में भी महसूस किए गए हैं। यहां भी लोग अनहोनी की आशंका और बचाव को लेकर तुरंत घरों और भवनों से बाहर खुले में निकल आए। हालांकि कहीं से भी अभी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

बता दें कि इस महीने दो अक्टूबर को सीमांत जनपद उत्तरकाशी के बाड़ाहाट रेंज में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जिसकी तीव्रता 2.5 मैग्नीट्यड मापी गई थी। भूकंप की गहराई जमीन नीचे पांच किलोमीटर नीचे बताई गई थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-