Breaking News

भीषण हादसा :कंटेनर से टकराई यात्री बस में आग लगने से आठ यात्रियों की झुलसकर मौत, कई घायल

@शब्द दूत ब्यूरो (08 अक्टूबर 2022)

सवारियों से भरी एक बस कंटेनर से टकराई और फिर उसमें आग लग गई। आग में कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई है।बस यवतमाल से मुंबई जा रही थी। बस में 45 से 50 लोग सवार थे।

घटना महाराष्ट्र के नासिक की है। नासिक पुलिस ने इस हादसे में आठ यात्रियों की मौत की पुष्टि की है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। कई अन्य सवारियां गंभीर रूप से झुलस गई हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि जब आग लगी तो उस वक्त कई सवारियां सोयी हुई थीं। उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिल पाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-