@शब्द दूत ब्यूरो (04 अक्टूबर 2022)
देहरादून । द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थी फंस गये हैं।
इस मामले में डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल बताया कि एयरफोर्स से शासन ने संपर्क किया है। तीन हेलीकॉप्टर पूरे क्षेत्र की रेकी करेंगे। इसके साथ ही बचाव कार्य शुरू किया जाएगा।
उधर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।
वहीं मौके पर प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए एनआईएम की टीम के साथ जिला प्रशासन,एनडीआरएफ, एसडीआरफ , सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal