Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*03 अक्टूबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – अष्टमी दिन – 04:04 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा रात्रि – 12:46 मि. उपरांत उत्तराषाढ़ा।
योग – शोभन दिन – 03:45 मि. तक उपरांत अतिगण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – धनु।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:11 मि.।
सूर्यास्त – 05:57 मि. ।
व्रत – नवरात्र,अष्टमी।
पर्व – शारदीय नवरात्र।

आज विशेष

मां महागौरी दर्शन पूजन,महाअष्टमी व्रत,अन्नपूर्णा परिक्रमा,पूजा पंडालों में सन्धि पूजा दिन – 03:40 मि. से 04:28 मि. तक।

कल विशेष

मां सिद्धिदात्री देवी दर्शन पूजन,महानवमी व्रत,पूजन,हवन आदि,मन्वादि नवमी,विजयदशमी (अपराह्न व्यापिनी ग्राह्या),शमी वृक्ष पूजन,अपराजिता पूजा,जयन्ती ग्रहण,नीलकंठ दर्शन,आयुध (शस्त्र) पूजन,राजाओं का पट्टाभिषेक सीमा उल्लंघन विजय यात्रा।

राशिफल

मेष राशि – आज दिन ठीक रहेगा। व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।तनाव से मुक्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।

वृष राशि – आज आप किसी पर भी विश्वास न करें अन्यथा आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि – आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।

सिंह राशि – आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।

कन्या राशि – आज दिन उत्तम है परन्तु कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।

तुला राशि – आज यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं है। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।

धनु राशि – आज कार्य क्षेत्र में उन्नति बढ़ाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है। मकान के पुन: निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।

मकर राशि – आज सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक नहीं है।आप अपने काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।

मीन राशि – आज कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग है। पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-