Breaking News

बड़ी खबर :केदारनाथ मंदिर क्षेत्र में आया भयानक एवलांज, आपदा प्रबंधन विभाग हुआ सतर्क, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (01 अक्टूबर 2022)

केदारनाथ धाम क्षेत्र में भारी हिमस्खलन से दहशत का माहौल बन गया है। हालांकि इस हिमस्खलन से केदारनाथ धाम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

आज सुबह एक भयानक एवलांज हिमालयी क्षेत्र में आया। ये एवलांज केदारनाथ धाम के पास बताया जा रहा है। एवलांज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहाड़ों से एक विशाल बर्फ का पहाड़ आते दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने आनन फानन में वहाँ आसपास रह रहे लोगों को अलर्ट कर दिया।

एवलांज आने के बाद शासन फौरन हरकत में आ गया है। राज्य की जियोलॉजिकल टीम को क्षेत्र का सर्वे करने को कहा गया है। वहीं आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह मौके पर नजर रखे हुए हैं। केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया कि इस हिमस्खलन से केदारनाथ मंदिर पूरी तरह से सुरक्षित है।

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-