Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*29 सितंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आश्विन।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – शरद।
तिथि – चतुर्थी रात्रि – 12:29 मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – स्वाती दिन – 07:16 मि. उपरांत विशाखा।
योग – विष्कुंभ रात्रि – 03:07 मि. तक उपरांत प्रीति।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की दिन – 01:11 मि. से रात्रि – 12:29 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला रात्रि – 12:40 मि. तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य राशि – कन्या।
सूर्य नक्षत्र – हस्त।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 06:08 मि.।
सूर्यास्त – 06:00 मि. ।
व्रत – नवरात्र।
पर्व – शारदीय नवरात्र।

आज विशेष

मां कूष्माण्डा देवी दर्शन पूजन,रथोत्सव चतुर्थी,वैनायिकी श्री गणेश चतुर्थी,पूर्व दिशा में शुक्रास्त रात्रि शेष – 03:34 मि. पर,पूर्व दिशा में बुधोदय,रवियोग दिन – 07:16 मि. से,आज मधुपर्क,तिलक (चन्दन) एवं काजल दान करना चाहिए।

कल विशेष

मां स्कंदमाता देवी दर्शन पूजन,उपांग ललिता देवी व्रत,रवियोग प्रातः – 06:30 मि. तक उपरांत सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि शेष – 05:22 मि. तक।आज अंगराग अलंकार आदि दान करना चाहिए।

राशिफल

मेष राशि – आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय व्यतीत करेंगे। आपकी योग्यता उभरकर सबके सामने आएगी। घर तथा व्यवसाय संबंधित कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग करने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष राशि – आज कठिन परिश्रम से अच्छी उपलब्धियां प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। व्यावसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले किसी जानकार के साथ अच्छी तरह विचार विमर्श अवश्य कर लें। नौकरी में स्थानांतरण या किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है अतः सावधान रहें। स्वास्थ्य लाभ होगा।

मिथुन राशि – आज ऊर्जा एवं साहस भरपूर रहेगा। अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कोई भी उपाय अपनाकर सफलता प्राप्त करेंगे। किसी मनमोहक स्थान पर जाकर बदलते मौसम और प्रकृति का आनंद उठाने का भी मौका मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि – आज समय लाभ दायक चल रहा है। लक्ष्य को पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। मीडिया,कला,ऑनलाइन आदि से संबंधित कार्यों में विशेष सफलता हासिल होगी। आर्थिक मामलों पर गंभीरता से विचार करना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि – आज कुछ अलग या नया करने की धुन सवार रहेगी। रूपए-पैसे के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष तौर पर महिलाओं के लिए समय बहुत ही अनुकूल है उन्हें अपनी योग्यता व कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने का भरपूर मौका मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कन्या राशि – आज अधिकारियों के साथ रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। धन प्राप्ति के योग प्रबल हैं।अपने काम के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें। सहकर्मियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी मित्र की सलाह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी।

तुला राशि – आज काम में विस्तार की योजना को कार्य रूप में परिणित करने का उचित समय है शेयर सट्टा में निवेश करने से बचें। नौकरी में अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

वृश्चिक राशि – आज दूरसंचार के द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी जो कि भविष्य संबंधी कार्यों के लिए लाभदायक रहेगी। पारिवारिक जनों की आवश्यकताओं व इच्छाओं को प्राथमिकता देना उनके मन में आपके प्रति सम्मान उत्पन्न करेगा।

धनु राशि – आज व्यवसायिक गतिविधियों में अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियां को नजरअंदाज ना करें।अपनी प्रतिभा के दम पर कार्यस्थल पर एक नई पहचान बनाने में सक्षम रहेंगे। अधिकारी भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे।

मकर राशि – आज कोई आश्चर्यचकित करने वाली घटना घटित हो सकती है। नए-नए संपर्क बनेंगे। घर में कीमती वस्तुओं की खरीददारी भी होगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूरे आत्मविश्वास से कामयाबी प्राप्त करेंगे।

कुंभ राशि – आज तकनीकी कामों से जुड़े कार्य में अच्छी सफलता प्राप्त हो सकती हैं। ध्यान रखें आज कहीं पैसा अटक सकता है अतः धन संबंधी लेनदेन ना करें। नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है।

मीन राशि – आज दिन के प्रारंभ में कुछ परेशानियां सामने आएंगी परंतु अपनी सकारात्मक सोच द्वारा परिस्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए सक्षम भी रहेंगे। आपके हाथों समाज सेवा संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होगा जिससे आत्मिक खुशी महसूस होगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Check Also

उत्तराखंड :मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 मार्च 2025) देहरादून। उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-
22:31