Breaking News

विश्वविद्यालय का कारनामा :परीक्षार्थी का नाम गुड़िया और प्रवेश पत्र पर फोटो पीएम मोदी का,सोशल मीडिया पर एडमिट कार्ड हुये वायरल

@शब्द दूत ब्यूरो(11 सितंबर 2022)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो लगाकर मिथिला विश्वविद्यालय ने एक प्रवेश पत्र जारी कर दिया। जिसकी परीक्षा 24 सितंबर को होनी है।

ये कारनामा किया है बिहार के दरभंगा की  ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी ने। यहाँ से जो परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी हुआ है उसमें परीक्षार्थी का नाम तो गुड़िया कुमारी है लेकिन एडमिट कार्ड में फोटो पीएम मोदी का है ।एडमिट कार्ड जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। विश्वविद्यालय के अधिकारी भी हैरान हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है।

वैसे ये वही विश्वविद्यालय है जिसने अपने छात्रों को 100 अंकों के पेपर में 151 अंक तक दे दिये थे। इस बार तो इस विश्वविद्यालय ने और भी ऊपर उठकर  बीए पार्ट 3 के एग्जाम के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का एडमिट कार्ड ही जारी कर दिया। यही नहीं  प्रदेश के राज्यपाल फागू चौहान के नाम से भी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बीए पार्ट थ्री के एग्जाम के लिए छात्र को जो एडमिट कार्ड जारी हुआ है उसमें पीएम मोदी और बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान का फोटो लगा दिया गया है। अब यह एडमिट कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-