@शब्द दूत ब्यूरो(10 सितंबर 2022)
हरिद्वार से बड़ी दर्दनाक खबर आई है। यहाँ पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कच्ची शराब पीने की वजह से पांच ग्रामीणों की मौत आज हुई है, जबकि दो ग्रामीणों ने की मौत कल हुई है।
जिन लोगों की कच्ची शराब पीने से मौत हुई है उनमें फूलगढ़ गांव निवासी राजू अमरपाल और भोला, गांव शिवगढ़ के मनोज शामिल हैं। इनमें अमरपाल की जॉलीग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal