Breaking News

दुखद :गणपति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, पांच बच्चे डूबे, दो की मौत, एक गंभीर

@शब्द दूत ब्यूरो (09 सितंबर 2022)

उन्नाव। गणपति विसर्जन के दौरान यहाँ पांच बच्चों के गंगा में डूबने की बड़ी घटना हुई है। दो बच्चों को बचा लिया गया है जबकि दो की मौत हो गई है।

घटना यहाँ सफीपुर में गंगा परियर घाट की है। गांव माखी के नीलू और अभिषेक ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। आज तीन बजे गांव के सैकड़ों लोगों ने गणपति विसर्जन के लिए बाजे गाजे के जूलूस निकाला और परियर घाट पर मूर्ति विसर्जन के गये थे। कि इसी बीच ये बड़ा हादसा हो गया।

गहराई का अंदाजा न लगने से पांच किशोर 17 वर्षीय लवकेश पुत्र जय सिंह, उसके परिवार का 17 वर्षीय प्रशांत पुत्र शिवनरेश सिंह, 16 वर्षीय विशाल पुत्र रामकिशोर सेठ, अभिषेक पुत्र रामस्वरूप व सुमित पुत्र रामशंकर गहराई में जाकर डूब गए। इससे वहाँ चीख पुकार मची तो घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर में ले गए जहाँ लवकेश व प्रशांत को मृत घोषित कर दिया गया जबकि विशाल को नाजुक स्थिति में कानपुर के एलएलआर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सुमित व अभिषेक की हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया। घटना की जानकारी पर मृत दोनों किशोर के स्वजन बेहाल हो गए।

उधर ग्रामीणों ने इस दुखद हादसे के लिए खनन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि परियर घाट पर बालू खनन की वजह से बने बड़े-बड़े गड्ढों में गंगा व बरसात का पानी भर गया। पांचों बच्चे गड्ढों में चले गए। मौके पर भारी संख्या में  पुलिस बल तैनात है।

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-