Breaking News

लालकुंआ में बड़ा हादसा :सगाई की रस्म से पहले टेंट लगा रहे पांच बच्चे करंट से झुलसे, रेलवे की हाईटेंशन लाइन से पाइप टकराने हुआ हादसा

@शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2022)

लालकुआं। यहाँ लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। सगाई वाले घर में छत पर टेंट लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर पांच बच्चे झुलस गये। सभी को उपचर के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में ले जाया गया है। हादसे के बाद वहाँ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

वार्ड नंबर छह में अशोक कुमार अग्रवाल के घर में किरायेदार की पुत्री की सगाई की रस्म होनी थी। उसी की तैयारी के लिए परिवार के बच्चे टेंट के लोहे के पाइप छत में चढ़ा रहे थे। घर के पीछे से रेलवे की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। एक पाइप  रेलवे की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिसके चलते छत में मौजूद आधा दर्जन बच्चे करंट का शिकार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी बच्चों को क्षेत्र के विश्वास क्लीनिक में ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात 5 बच्चों को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

इस हादसे में झुलसे बच्चे आदित्य उम्र 9 वर्ष पुत्र मुनेश, आर्यन उम्र 14 वर्ष पुत्र पूरन कुंद्रा, पलक उम्र 17 वर्ष पुत्री पूरन कुंद्रा निवासी इंदिरा नगर झोपड़पट्टी पंतनगर, रानों उम्र 12 वर्ष पुत्री मुनेश और सेम उम्र 14 वर्ष पुत्र जितेंद्र निवासी रुद्रपुर है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-