@शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2022)
ऋषिकेश । लक्सर की उपजिलाधिकारी संगीता कन्नौजिया का आज सुबह ऋषिकेश के एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। 26 अप्रैल को उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में उनके ड्राइवर गोविन्द राम की मौत हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कन्नौजिया बुरी तरह घायल हो गईं थीं।
एम्स ऋषिकेश में भर्ती लक्सर एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया की हालत गंभीर बनी हुई थी। चार माह पूर्व 30 अप्रैल को न्यूरो सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनके गले एवं स्पाइन सर्जरी की थी। उनकी गर्दन, छाती और सिर में गहरी चोटें आईं थी।उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम रखा गया था।एसडीएम कनौजिया को आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal