Breaking News

शिक्षक कुंवर पपनै उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यो के लिए सम्मानित, सीएम आवास देहरादून में आयोजित हुआ कार्यक्रम

@शब्द दूत ब्यूरो (08 सितंबर 2022)

रानीखेत। राजकीय इंटर कॉलेज सिलोर महादेव के शिक्षक कुंवर पपनै को देहरादून में उत्तराखंड सीएम की ओर से विशेष रूप से से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हुये एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया। कार्यक्रम मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित हुआ।  मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिक्षा सचिव  शिव विभूति रंजन ने उन्हें यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया ।

कुंवर पपनैं को उनके उत्कृष्ट एवं नवाचारी कार्यो के लिए ये सम्मान प्रदान किया गया है। शिक्षक दिवस  पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह एवं बोधिसत्व शैक्षिक संवाद कार्यक्रम सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य आतिथ्य में उनके आवास पर हुआ। इस कार्यक्रम में शिक्षक कुँवर पपनैं द्वारा विकासखण्ड ताड़ीखेत का प्रतिनिधित्व करते हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के सम्मुख शैक्षिक संवर्धन एवं शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि हेतु लिखित तथा मौखिक रूप में कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

शिक्षक कुंवर पपनैं को मिले इस सम्मान के लिए उनके साथी शिक्षकों तथा स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं दीं तथा विकासखण्ड ताड़ीखेत के लिए इसे गौरव का विषय बताया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-