Breaking News

ब्रेकिंग : पंजाब में मेले में 50 फीट ऊंचा झूला गिरा, 16 से ज्यादा लोग घायल, घायलों में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2022)

मोहाली। यहाँ सेक्टर 65 में  बीती देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। इन दिनों यहाँ लगे मेले में झूला टूटने से 16 से अधिक लोग घायल हो गए।

मेले में बीती रात रविवार के अवकाश की वजह से यहां काफी भीड़ थी।  मेले में लगे एक झूले पर महिलाओं ओर बच्चे बैठे थे। ये झूला जमीन से करीब 50 फीट ऊपर था। तभी अचानक टूटकर नीचे गिर गया। इस हादसे में झूले पर बैठे महिलाएं और बच्चे जख्मी हो गए।हादसे के बाद स्थल पर अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे में घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

झूले के गिरने को लेकर प्रशासन जांच कर रहा है। लोगों ने आरोप लगाया है कि ये बड़ी लापरवाही है। लोगों साथ अनदेखी गई है। झूला को चालू करने के साथ सुरक्षा जरूरी इंतजाम होते तो बड़ा हादसा टाला जा सकता था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-