@शब्द दूत ब्यूरो (04 सितंबर 2022)
हल्द्वानी । अमृत नाद उत्सव में देश के ख्याति लब्ध शास्त्रीय संगीतज्ञों ने सुंदर राग की प्रस्तुति देकर वहाँ मौजूद संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया।
श्री मृदंग धाम संस्थान हल्द्वानी द्वारा आयोजित अमृत नाद उत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष तथा महापौर डा. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने दीप प्रज्वलन कर किया। अमृत नाद उत्सव में सर्वप्रथम शिवम पठालनी के स्तुति पाठ किया, बाद में पंकज आर्य ने राग यमन में बड़ा व छोटा ख्याल प्रस्तुत किया। वीरेंद्र गैड़ा (वरिष्ठ वायलिन वादक एवं गुरु) ने राग शुद्ध कल्याण में बड़ी व छोटी गत प्रस्तुत कर जिससे श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
काफी देर तक चले इस अमृत नाद महोत्सव का समापन , युवा धुपद युगल में विदुषी आस्था चोपड़ा व पं० प्रदीप चोपड़ा ने राग मालकोंस में पारम्परिक आलाप जोड, झाला प्रस्तुत कर चौताल और सुर-तलता में ध्रुपद की बन्दिशें प्रस्तुत की। मुख्य कलाकारों के साथ तबले पर आनन्द बिष्ट, हारमोनियम पर प्रोजल तथा मृदंग (पखावज) पर रमेश चन्द्र जोशी ने संगत की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक लालकुआँ डा. मोहन सिंह विष्ट तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती उर्मिला देवी तथा वरिष्ट संगीत गुरु पं चन्द्र शेखर तिवारी के साथ अनीता तिवारी , गोविन्द, योगेश भट्ट, हेमा हर्बोला आदि उपस्थित थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal