Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*02 सितंबर 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – षष्ठी दिन – 11:30 मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – विशाखा रात्रि – 10:29 मि. तक उपरांत अनुराधा।
योग – ऐन्द्र रात्रि – 07:06 मि. तक उपरांत वैधृति।
पंचक – नहीं।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला दिन – 04:42 मि. तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:48 मि.।
सूर्यास्त – 06:20 मि. ।
व्रत – लोलार्क षष्ठी।
पर्व – लोलार्क षष्ठी।

*आज विशेष -* *लोलार्क षष्ठी व्रत,पुत्र की कामना से काशी में लोलार्क कुंड में स्नान,भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान,स्वामी कार्तिकेय जी का दर्शन पूजन से ब्रह्महत्या आदि पाप से मुक्ति,ललिता षष्ठी,शुक्र एवं नंदा तिथि संयोग से सिद्धयोग दिन – 11:30 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि – 10:29 मि. से,रवियोग रात्रि – 10:29 मि. तक।*

*कल विशेष -* *श्रीराधाष्टमी व्रत,श्री राधारानी महाभिषेक,मुक्ता भरण सप्तमी,अपराजिता पूजा,फल सप्तमी,दूर्वाष्टमी,ललिता सप्तमी,दूबड़ी सप्तमी,महालक्ष्मी स्थापना व्रत पूजन आरंभ,अनुराधा में ज्येष्ठा देवी आवाहन पूजन।*

मेष राशि – आज दिन अच्छा है। अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

वृष राशि – आज दिन मिला-जुला रहेगा। अपनी समझदारी से रुके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि – आज दिन में व्यस्तता रहेगी। कई दिनों से रुके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।

कर्क राशि – आज अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है धैर्य रखें।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है। अपमानित होने से अच्छा है कि अपनी आदत को सुधार लें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि – आज व्यवसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृद्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि – आज दिन कष्टप्रद है। किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जायेंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रा आदि से लाभ होगा। मात-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु राशि – आज कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है, हानि से बचें कुसंगति हानिकारक रहेगी।

मकर राशि – आज दिन अच्छा है। संतान के किये कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा और प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि – आज दिन ठीक है। साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धनलाभ होता रहेगा। नया मकान व दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि – आज सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ-सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हुआ विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2025) भवाली /रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-