*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*01 सितंबर 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – पंचमी दिन – 12:58 मि. तक उपरांत षष्ठी।
नक्षत्र – स्वाती रात्रि – 11:21 मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – ब्रह्म रात्रि – 09:26 मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – नहीं।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:48 मि.।
सूर्यास्त – 06:20 मि. ।
व्रत – श्री ऋषि पंचमी।
पर्व – श्री ऋषि पंचमी।
आज विशेष
ऋषि पंचमी व्रत,मध्याह्न में सप्त ऋषियों की पूजा,बिना जोते भूमि का साग एवं अन्न खाना चाहिए,रक्षापंचमी,यायीजययोग दिन – 12:58 मि. तक,रवियोग रात्रि – 11:21 मि. से।
कल विशेष
लोलार्क षष्ठी व्रत,पुत्र की कामना से काशी में लोलार्क कुंड में स्नान,भगवान सूर्य को अर्घ्य प्रदान,स्वामी कार्तिकेय जी का दर्शन पूजन से ब्रह्महत्या आदि पाप से मुक्ति,ललिता षष्ठी,शुक्र एवं नंदा तिथि संयोग से सिद्धयोग दिन – 11:30 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रि – 10:29 मि. से,रवियोग रात्रि – 10:29 मि. तक।
राशिफल
मेष राशि – आज दिन ठीक रहेगा। व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।तनाव से मुक्त रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा। भाईयों के साथ संबंध अच्छे होंगे। पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे।
वृष राशि – आज आप किसी पर भी विश्वास न करें अन्यथा आप के साथ धोखा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। पिता के साथ वाद विवाद संभव है। शांति से समय व्यतीत करें।
मिथुन राशि – आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवाह चर्चा सफल होगी। वाहन मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें। बीमारी में पैसा लगेगा। भूमि-भवन से संबंधित मामले यथावत रहेंगे।
कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। जीवनसाथी से गलतफहमी की वजह से संबंध कमजोर हो सकते हैं। समय रहते काम पूरे करें। पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। भवन निर्माण को ले कर उत्साहित रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खुश खबर मिल सकती है।
सिंह राशि – आज समय रहते जरूरी काम निपटा लें। मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है। पारिवारिक जनों के साथ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी। संतान के कार्यों से नाराज होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है।
कन्या राशि – आज दिन उत्तम है परन्तु कोई भी कार्य शुरू करने के पहले उसके बारे में जानकारी लें, फिर निर्णय करें। संतों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिश्रम की अधिकता के कारण थकान महसूस करेंगे। नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा।
तुला राशि – आज यश कीर्ति में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय होंगे, सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ संभव है। संपत्ति संबंधित जरूरी अनुबंध हो सकते है। बहनों से विवाद की स्थिति बनेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि – आज दिन ठीक नहीं है। आकस्मिक कोई बड़ा खर्च होने की आशंका है। कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। विवाद न करें। पारिवारिक क्लेश होगा।
धनु राशि – आज कार्य क्षेत्र में उन्नति बढ़ाने वाले प्रस्ताव मिलेंगे। भूमि-भवन से संबंधित मामले सुलझ सकते है। मकान के पुन: निर्माण में धन खर्च होगा। किसी विशेषजन से मुलाकात लाभदायक रहेगी। वाहन क्रय करने का मन होगा।
मकर राशि – आज सोचे कार्य समय पर होंगे। कारोबार में नई योजना लागू होगी। शेयर में निवेश से बचें। कर्मचारियों द्वारा नुकसान संभव है। जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति सामान्य हो सकती है।
कुम्भ राशि – आज दिन ठीक नहीं है।आप अपने काम से संतुष्ट नहीं है। अधिकारी से विवाद हो सकता है। धार्मिक कार्यों में सहभागिता करेंगे। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा। विद्युत उपकरण पर धन खर्च होगा। कार्य विस्तार के योग है।
मीन राशि – आज कारोबार को नई सफलता मिलेगी। पारिवारिक जनों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग अपने कार्य में सफल होंगे। पदोन्नति के योग है। पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871