Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*31 अगस्त 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – बुधवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – चतुर्थी दिन – 02:02 मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – चित्रा रात्रि – 11:52 मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – शुक्ल रात्रि – 11:28 मि. तक उपरांत ब्रह्म।
पंचक – नहीं।
भद्रा – पाताल की दिन – 02:02 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या दिन – 11:55 मि. तक उपरांत तुला।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – मघा सायं – 06:05 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:47 मि.।
सूर्यास्त – 06:21 मि. ।
व्रत – श्री गणेश चतुर्थी।
पर्व – श्री गणेशोत्सव।

आज विशेष

वैनायकी सिद्धि विनायक वरद् श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,गणेशोत्सव,कपदीश्वर चतुर्थी,पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश सायं – 06:05 मि. से,जैन संवत्सरी चतुर्थी,सरस्वती पूजा उड़ीसा,सौभाग्य चतुर्थी बंगाल,महाराष्ट्र में दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ।

कल विशेष

ऋषि पंचमी व्रत,मध्याह्न में सप्त ऋषियों की पूजा,बिना जोते भूमि का साग एवं अन्न खाना चाहिए,रक्षापंचमी,यायीजययोग दिन – 12:58 मि. तक,रवियोग रात्रि – 11:21 मि. से।

राशिफल

मेष राशि – आज आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा। व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें। मौके का लाभ उठा सकेंगे। अति उत्साह से हानि होने की आशंका है। घर में किसी से विवाद होगा।

वृष राशि – आज यात्रा का पूर्ण योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायी साबित होगा। अपनी बुरी आदतों पर नियंत्रण रखना होगा। बड़े लोगों से मुलाकात के अवसर आएंगे जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा।

मिथुन राशि – आज दिन ठीक है। राजकार्य में लाभ मिल सकता है। मधुर संबंध बनेंगे जो लाभदायी रहेंगे। जरूरत से ज्यादा संग्रह नहीं करें। व्यापार में नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। संतान से सुख मिलेगा।

कर्क राशि – आज संतान की चिंता से तनाव बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या हल होगी। आवेश में आकर कभी कोई कार्य न करें। सामाजिक आयोजनों में रुचि लेंगे। भागीदारी में नए अनुबंध लाभकारी होंगे।

सिंह राशि – आज नई साझेदारी से लाभ संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से दूर रहें। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। कोर्ट-कचहरी के कामों में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

कन्या राशि – आज का दिन बहुत ही उत्तम है। ऐसे अवसर बार-बार नहीं आते हैं। मौके का फायदा उठाना आपके हाथ में है। समय व्यावसायिक दृष्टि से लाभदायक है। कार्यस्थल पर अनुकूल संयोग प्राप्त होंगे।

तुला राशि – आज विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है। पुराने रुके कार्य पूरे हो सकेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा। जोखिम-जवाबदारी के कार्यों से दूर रहें। परिश्रम का पूरा फल आज आपको मिलेगा।

वृश्चिक राशि – आज आजीविका में वृद्धि होगी। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद रहेगी। फिजूलखर्ची से बचना चाहिए। पारिवारिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

धनु राशि – आज जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता बनी रहेगी। भाइयों से खटपट हो सकती है। विद्यार्थियों को परिश्रम से अच्छे फल मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य पूर्ण किए जा सकेंगे।

मकर राशि – आज राजनीति में संभल कर निर्णय लें आप की एक गलती करियर खत्म कर देगी। नए कार्यों में सफलता मिलने की पूर्ण संभावना बनती है। पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकेगी।

कुम्भ राशि – आज दिन उत्तम रहेगा। मनोनुकूल भोजन की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाग्योदय के कारण लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कामकाज, व्यवसाय ठीक चलेगा। सहयोगी कर्मचारियों से मदद मिलेगी।

मीन राशि – आज दिन प्रसन्नता वाला रहेगा। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखना आवश्यक है। आपकी सलाह को स्वीकार किया जाएगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
‌‌ 08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हुआ विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2025) भवाली /रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-