@शब्द दूत ब्यूरो (30 अगस्त 2022)
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने पूरी ईमानदारी और मेहनत से परीक्षा पास की है उनको निराश नहीं होने दिया जाएगा। ये बात सीएम धामी ने उनसे सचिवालय में मिलने आये उन अभ्यर्थियों से कही जो कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से स्नातक स्तरीय परीक्षा में चयनित हुये थे।
सीएम धामी ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में जहां भी गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त हो रही है वहां हमने सख्त जांच के आदेश दिये हैं। कुछ मामले एसटीएफ को दिये गये हैं एवं कुछ पर विजिलेंस को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भर्ती घोटालों में किसी भी दोषी को भी नही बख्शा जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवीन्द्र जुगरान भी मौजूद थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal