Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*30 अगस्त 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – तृतीया दिन – 02:36 मि. तक उपरांत चतुर्थी।
नक्षत्र – हस्त रात्रि – 11:56 मि. तक उपरांत चित्रा।
योग – शुभ रात्रि – 01:100 मि. तक उपरांत शुक्ल।
पंचक – नहीं।
भद्रा – पाताल की रात्रि – 02:06 मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कन्या।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – मघा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:46 मि.।
सूर्यास्त – 06:22 मि. ।
व्रत – हरितालिका तीज।
पर्व – हरितालिका तीज।

*आज विशेष -* *हरितालिका तीज व्रत,बृहद्गौरी व्रत,गौरी तृतीया,मध्याह्न वाराह अवतार,चंद्रोदय व्यापिनी ढेलहिया चौथ आज चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए,चंद्र पूजा विहार में,रवियोग रात्रि – 11:56 मि. तक,भौम जया सिद्धयोग दिन – 02:36 मि. तक।*

*कल विशेष -* *वैनायकी सिद्धि विनायक वरद् श्रीगणेश चतुर्थी व्रत,गणेशोत्सव,कपदीश्वर चतुर्थी,पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश सायं – 06:05 मि. से,जैन संवत्सरी चतुर्थी,सरस्वती पूजा उड़ीसा,सौभाग्य चतुर्थी बंगाल,महाराष्ट्र में दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ।*

मेष राशि – आज आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

वृष राशि – आज आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि – आज समय रहते आवश्यक दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय संभव है।

कर्क राशि – आज न चाहते हुए भी अनचाहे कार्य करना होगा। दांपत्य संबंधों में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती है।

सिंह राशि – आज कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

कन्या राशि – आज परिवार में मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।

तुला राशि – आज दिन अनुकूल रहेगा तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बतायें अन्यथा अपकीर्ति हो सकती है सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि – आज दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता व योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका हुआ पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

धनु राशि – आज निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

मकर राशि – आज रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

कुम्भ राशि – आज नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।

मीन राशि – आज अपने व्यवहार को नरम रखें शीघ्र अपना स्वभाव नहीं बदले। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में नवीन कार्यों को करने का अवसर प्राप्त होगा। मनोवांछित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हुआ विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2025) भवाली /रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-