*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*27 अगस्त 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शनिवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – अमावस्या दिन – 01:19 मि. तक उपरांत प्रतिपदा।
नक्षत्र – मघा रात्रि – 09:08 मि. तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी।
योग – शिव रात्रि – 03:50 मि. तक उपरांत सिद्ध।
पंचक – नहीं।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मघा का रात्रि – 09:08 मि. तक है।
चंद्र राशि – सिंह।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – मघा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:44 मि.।
सूर्यास्त – 06:24 मि. ।
व्रत – शनि अमावस्या।
पर्व – शनि अमावस्या,कुशोत्पाटिनी अमावस्या,पिठौरी अमावस्या।
*आज विशेष -* *स्नान दान आदि की अमावस्या,शनि अमावस्या,पिठौरी अमावस्या,कुशोत्पाटिनी अमावस्या।*
*कल विशेष -* *महत्तम कहा जाने वाला शिव व्रत,महावीर स्वामी जन्मवांचन,सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि – 10:38 मि. से,शुभ अशुभ तीन गुना फलदाई त्रिपुष्कर योग रात्रि – 10:38 मि. से।*
मेष राशि – आज दिन सामान्य रहेगा।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।जीवनसाथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। छात्रों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी । आत्मविश्वास में बढोतरी होगी।अपने काम के प्रति सचेत रहें। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ आ सकते हैं उन्हें निकलने न दें।कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ जनों का सहयोग मिलता रहेगा। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे । स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष राशि – आज दिन उत्तम रहेगा। कोई ऐसा काम आपके पास आएगा जिससे धन लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत होगी। रूके हुए काम किसी की मदद से पूरा होगा। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे आपको बहुत खुशी महसूस होगी आपके आसपास के कुछ लोग आपसे मदद मांग सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि – आज का दिन उत्तम रहेगा। किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना आपके लिए कारगर साबित होगा। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको ज्यादा लाभ के नए मौके मिलेंगे। दोस्तों से मन की बात शेयर करें इससे परेशानी का हल निकलेगा। परिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी।
कर्क राशि – आज दिन अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित कर सकता है। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करें। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
सिंह राशि – आज दिन मनोनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से लाभ होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। दिन आपके पक्ष में होने के कारण खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की आवश्यकता है अन्यथा वह पढा हुआ भूल सकते हैं या फिर ध्यान भटक सकता है।
कन्या राशि – आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की राय फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल मधुर बनाने में ध्यान करें।धैर्य बनाये रखें मेहनत रंग लायेगी।
तुला राशि – आज दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। बड़े भाई-बहन से कोई अच्छा सा उपहार भी मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। अचानक धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। जीवन में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि – आज दिन अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यालय में सहयोगी आपके काम से काफी प्रभावित होंगे। घर में सबका साथ मिलेगा। संतान पक्ष की किसी सफलता से बहुत खुश रहेगें। सभी समस्याओं का निवारण होगा।
धनु राशि – आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यालय में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में आप खुद भी उलझ सकते हैं। थकावट महसूस होगी जिसका असर आपकी दिनचर्या पर पड़ सकता है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सायं काल तक सभी समस्याएं सुलझ जायेगी और अच्छा होगा।
मकर राशि – आज दिन सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। कार्यालय में सहयोगियों से मधुरता बनाए रखें ।गुस्से पर काबू रखें। किसी काम को लेकर नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी से गलतफहमी दूर होगी। दूसरों की बातों में दखल देने से बचें। भाग्य का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि – आज दिन लाभदायक रहेगा। धन लाभ के नये रास्ते खुलते नजर आएंगे। कार्यालय में कोई ऐसा काम मिल सकता है जिसके लिए बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी आवश्यक काम के लिए यात्रा हो सकती है। दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।
मीन राशि – आज आर्थिक तौर पर प्रगति संभव है। जीवन में धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुये काम पूरे होने पर खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।अचानक से रिश्तेदारों का आना हो सकता है। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा।कार्य क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलेगी। धन धान्य की वृद्धि होगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871