@शब्द दूत ब्यूरो (24 अगस्त 2022)
देहरादून । उत्तराखण्ड में अब 19 जिले होंगे। यह पढ़कर आप चौंक गये होंगे। लेकिन ये सच है।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार नये जिलों की घोषणा आम जनता के लिए तो नहीं कर पा रही। राज्य में जिले बढ़ने से जनता को लाभ होता। और तमाम जगह के लोगों की आकांक्षा पूरी हो जाती। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने अपन सुविधा और अपने कार्यकर्ताओं व नेताओं की सुविधा को देखते हुए संगठनात्मक रुप से उत्तराखंड को 19 जिलों में बांट दिया है।
वर्ष 2011 में तत्कालीन भाजपा सरकार के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कोटद्वार, यमुनोत्री, रानीखेत और डीडीहाट को नया जिला बनाने की घोषणा की।
भाजपा के इस कदम से जनता एक सवाल पूछ रही है कि राज्य के नागरिकों की सुविधा के लिए नये जिलों की घोषणा आखिर कब होगी? आपको याद दिला दें कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यकाल में चार जिलों की बात कही गई थी लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में चली गई है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal