*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*19 अगस्त 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – भाद्रपद।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – अष्टमी रात्रि – 01:10 मि. तक उपरांत नवमी।
नक्षत्र – कृत्तिका रात्रि – 05:02 मि. तक उपरांत रोहिणी।
योग – ध्रुव रात्रि – 01:11 मि. तक उपरांत व्याघात।
पंचक – नहीं।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मेष दिन – 09:52 मि. तक उपरांत वृष।
सूर्य राशि – सिंह।
सूर्य नक्षत्र – मघा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि. से 12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:39 मि.।
सूर्यास्त – 06:29 मि. ।
व्रत – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी,।
पर्व – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
आज विशेष
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत,गोकुल अष्टमी,स्थाई (मुद्दालेह) जयद् योग रात्रि – 01:10 मि. तक।
कल विशेष
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मथुरा,रोहिणी नक्षत्र को प्रधानता देने वाले वैष्णवों का व्रत,गोगा नवमी,सर्वार्थ अमृत सिद्ध योग पूरे दिन रात,यायि (मुद्दई) जयद् योग एवं शनि रिक्ता समायोग से सिद्ध योग रात्रि – 02:29 मि. तक।
राशिफल
मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप काफी सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुभ चिंतकों की सलाह पर ध्यान देना चाहिए। सलाह है कि अति उत्साह में सेहत की अनदेखी ना करें।
वृष राशि – आज आपका दिन मंगलमय होगा। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। दिन उत्सव और आनंद में बीतेगा। शत्रुओं पर विजय कर पाएंगे। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। वैवाहिक जीवन में काफी प्रसन्न नजर आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी।
मिथुन राशि – आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। लेखक और कलाकार अपने क्षेत्र में कुछ अलग और बेहतर कर सकते हैं। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। लोगों से विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आपका सम्मान और महत्व बढ़ेगा।
कर्क राशि – आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपकी मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी इसका ध्यान रखें । मन को सकारात्मक रखें। परिवार में आपसी तालमेल और सहयोग के लिए योगदान दें। खुद को सबल रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें धन लाभ होगा। धार्मिक विचारों में वृद्धि होगी।
सिंह राशि – आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। नींद अच्छी आएगी। मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। खरीदारी कर सकते हैं। अपनों से मेल-मुलाकात होगी। यात्रा का योग है।
कन्या राशि – आज आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। धन निवेश के लिए दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। खान-पान के मामले में संयम रखें। सामाजिक जीवन में सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
तुला राशि – आज आपका दिन प्रसन्न दायक व अनुकूल रहेगा। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सुबह से ही आप सक्रिय रहेंगे और काम को समय पर पूरा कर लेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा। दोपहर के बाद अधिक आनंदित और उत्साहित रहेंगे। यात्रा हो सकती है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
वृश्चिक राशि – आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। शारीरिक सुस्ती रहेगी खान-पान का ध्यान रखें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप से बचें क्योंकि आज किसी का भला करने के चक्कर में आप स्वयं परेशानी में आ सकते हैं। पैसों की लेन-देन से दूर रहें। धर्म में नीयती रहेगी। स्वास्थ्य आज नरम रह सकता है।
धनु राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, शिक्षा सभी क्षेत्रों में आज लाभ के संकेत हैं। सभी कार्य समय से पूरे होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। मित्रों और शुभचिंतकों से संवाद होगा। कोई अच्छी खबर मिलेगी।
मकर राशि – आज आपका दिन ऊर्जावान रहेगा। आप हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन भी आज आनंद में बीतेगा। कोई उपहार भी मिल सकता है।
कुंभ राशि – आज आपका दिन सही रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्वनिर्धारित कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यो में व्यस्त रहेंगे। परिवार संग खान-पान का आयोजन हो सकता है। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मीन राशि – आज आपका दिन कम ठीक रहेगा। अतः आज का दिन संयम और शांति से गुजारें। किसी नए काम को शुरू करने के लिए दिन उचित नहीं है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दूसरों के मामलों से दूर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
