Breaking News

क्रिकेटर ऋषभ पंत बने उत्तराखंड के ‘राज्य ब्रांड एम्बेसडर

@शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त, 2022)

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उत्तराखंड सरकार ने अपने राज्य का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। प्रदेश सरकार ने अपने यहां युवाओं को खेल कूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ऋषभ पंत को यह जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें, ऋषभ पंत मूल रूप से उत्तराखंड के ही निवासी हैं। वह हरिद्वार जिले के रुड़की में पले बड़े हैं और वहीं उनकी शिक्षा हुई थी। वह रणजी दिल्ली से ही खेलते थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद ट्वीट कर पंत को राज्य का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा ‘प्रदेश सरकार ने देवभूमि के सपूत एवं भारतीय क्रिकेट टीम के प्रतिभावान खिलाड़ी ऋषभ पंत जी को उत्तराखण्ड के युवाओं को खेलकूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से “राज्य ब्रांड एम्बेसडर” नियुक्त करने का निर्णय लिया है। आपको हार्दिक शुभकामनाएं!’

24 साल की उम्र में राज्य का ब्रांड एम्बेसडन बनना कमाल की बात है, पंत ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को साबित कर यह नाम कमाया है। बता दें, पंत से पहले उनके गुरु महेंद्र सिंह धोनी भी उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर रह चुके हैं।

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-