@शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2022)
कानपुर। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आये डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के मोतीझील पहुंचने से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर लात घूंसे चले। हालात बिगड़ते देख स्थानीय भाजपा नेताओं ने मोर्चा संभाला। मारपीट करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग करके हिदायत दी।
दरअसल तिरंगा यात्रा के लिए बूथ अध्यक्ष तथा विधायक के समर्थक वहाँ भीड़ जुटा कर तैयारी में थे। इसी बीच कुछ बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था भी वहां भीड़ में शामिल होने पहुंच गया। जिनकी दूसरे समर्थकों से कहासुनी हो गई और फिर देखते ही देखते वहाँ लात घूंसे चलने लगे। बाद में किसी तरह वहाँ अन्य भाजपा नेताओं ने बीच बचाव किया। तिरंगा यात्रा में हुये इस बवाल का वीडियो वायरल हो गया है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
