Breaking News

काशीपुर :चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय ने आज़ादी के अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा यात्रा रैली

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2022)

काशीपुर । चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ‘आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जन जागरूकता रैली निकाली गयी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० कीर्ति पन्त ने अमृत महोत्सव की शुभकामनायें देते हुए आम जनता में 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर में तिरंगा फहराने हेतु उत्साह का संचार किया। सभी छात्राओं व कर्मचारियों को महाविद्यालय की ओर से तिरंगा वितरित किया गया। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि आन-बान-शान के परिचायक भारत की अस्मिता के प्रति तिरंगे का नियमानुसार सम्मान करेंगे। झण्डा संहिता का पालन करेंगे ।

“आजादी का जश्न मनायेंगे, घर घर तिरंगा फहरायेंगे”। “विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा”। “हमारी आन तिरंगा है, हमारी शान तिरंगा है”, जैसे नारों से शहर को गुंजायमान करते हुए यह रैली महाविद्यालय के प्रारम्भ होकर, पोस्ट ऑफिस, मैन मार्केट एवं महाराणा प्रताप चौक से होते वापस महाविद्यालय में पहुँची

महाविद्यालय की वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० दीपिका आत्रेय ने सभी को देश प्रेम की भावना रखने, कर्तव्यपरायण होने व जाति, धर्म, मजहब के बन्धन को तोड़ एकता के सूत्र में बंधने का संदेश दिया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय की डॉ० वन्दना सिंह, डॉ० अंजलि गोस्वामी, डॉ० गीता मेहरा, डॉ० रंजना, डॉ० ज्योति रावत, डॉ० मंगला, शीतल अरोरा, डॉ० ज्योति गोयल, प्राची धौलाखण्डी, डॉ० दीपा चनियाल, कृति टण्डन, मीनाक्षी शर्मा, डॉ० नवनीत कुमार सिंह, शालिनी सिंह, डॉ० अविनाश मिश्रा, शिप्रा छाबड़ा, रेखा शर्मा, विनीता लाल, मनोज कुमार, चंचल कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-