Breaking News

काशीपुर :हर घर में तिरंगा फहराकर राष्ट्र की अखंडता और एकता का परिचय दें, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया आह्वान, कांग्रेस नेता हरीश रावत को दी नसीहत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अगस्त 2022)

काशीपुर । नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आज यहाँ काशीपुर पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

निर्धारित समय से एक घंटे देरी से यहाँ नवीन मंडी गेस्ट हाउस में पहुचने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मुरादाबाद रोड स्थित संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल के पास आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे जहाँ उनका अभिनंदन भाजपा नेता दीपक बाली, मुकेश चावला आदि ने चांदी का मुकुट व पगड़ी पहनाकर तथा तलवार भेंट कर किया।

उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यहाँ आयोजित  रोड शो में भाग लिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इस रोड शो में भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा व पार्टी का झंडा लिए  गगन भेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष के इस रोड शो का मार्ग में आधा दर्जन स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट महाराणा प्रताप चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यापर्ण भी किया । जहाँ से वह बाजपुर रोड स्थित एक होटल में पहुंचे जहाँ उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की यात्रा है किसी दल विशेष की नहीं हर दल को इसमें अपनी सहभागिता निभानी है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से तिरंगा यात्रा निकाले जाने का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्र के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर अपने राष्ट्रप्रेम का परिचय तो देना ही चाहिए साथ में देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले हर अमर वीर के प्रति श्रद्धांजलि भी होगी।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाकर 1947 में जो अत्याचार और नृशंसता विस्थापित हुये लोगों को झेलनी पड़ी थी उसे भी स्मरण करना हमारा कर्तव्य है।

पत्रकार वार्ता के दौरान मंहगाई पर पूछे गए एक सवाल के जबाव में कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर महेंद्र भट्ट ने कहा अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में तो कोई भी मंहगाई नहीं है। उन्होंने कहा कि ईडी जो कर रही है वह सही कर रही है। ईडी से ही तो पता चला कि कहां पचास करोड़ रुपए हैं। जहाँ जहाँ भ्रष्टाचार हुआ है उसका पर्दाफाश हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता हरीश रावत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गये हैं। उनके साथ के सभी कांग्रेस में मुख्यमंत्री रहे नेता हमारे साथ हैं।

इस दौरान उपस्थित लोगों में महापौर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू के चेयरमैन राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता आशीष गुप्ता, खिलेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, गुरविन्दर सिंह चंडोक समेत अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-