Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*06 अगस्त 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – नवमी रात्रि – 09:24 मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – विशाखा दिन – 02:25 मि. तक उपरांत अनुराधा।
योग – शुक्ल दिन – 10:21 मि. तक उपरांत ब्रह्म।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला दिन – 08:39 मि. तक उपरांत वृश्चिक।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:31 मि.।
सूर्यास्त – 06:37 मि.।
व्रत – कौमारी ।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष

कौमारी व्रत,यायि (मुद्दई) जयद् योग दिन – 02:25 मि. से रात्रि – 09:24 मि. तक,रवियोग दिन – 02:25 मि. से,शनि रिक्ता समायोग से सिद्धयोग रात्रि – 09:25 मि. तक।

कल विशेष

दोषसंघ विनाशक रवियोग पूरे दिन रात।

राशिफल

मेष राशि – आज धन वृद्धि का योग है।कार्य के प्रति गंभीर रहें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृष राशि – आज पारिवारिक विवाद संभव है। महत्वपूर्ण कार्य को शीघ्र निपटाने का प्रयास करें। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान संभव है।

मिथुन राशि – आज कार्य में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप सोचते हैं पर करते नहीं हैं इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

कर्क राशि – आज शांति से फैसले लें शीघ्रता में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

सिंह राशि – आज आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा है मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि – आज आवश्यक कार्य करें अनावश्यक समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

तुला राशि – आज दिन ठीक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव हैं।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। विवाह मामलो में शीघ्रता न करें गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी।

धनु राशि – आज जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

मकर राशि – आज दिन कम ठीक है। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुम्भ राशि – आज दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन राशि – आज कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।काम बनेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-