Breaking News

काशीपुर :शहर के अनेक हिस्सों में कल से 30 अगस्त तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिये क्यों, कब और कहाँ, कितनी देर तक?

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अगस्त 2022)

काशीपुर। शहर में कल 7 अगस्त से 30 अगस्त तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते नागरिकों को 23 दिन तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक आंशिक या पूर्ण रूप से बिजली की सप्लाई नहीं मिल पायेगी।

जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण खण्ड, काशीपुर के अन्तर्गत 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र पक्काकोट से 132 के0वी0 उपकेन्द्र जसपुर तक 33 के०ची० लाईन का तार बदलने का कार्य इस दौरान किया जायेगा। इस दौरान शहर में स्थित कुछ उपकेन्द्रों शटडाउन रहेगा।

जिन विद्युत सब स्टेशनों से मेंटेनेंस कार्य के लिये विद्युत आपूर्ति बाधित होगी उनमें 11 के0वी0 काजीबाग, 11 के०वी० किला उपकेन्द्र पक्काकोट, काशीपुर, 11 के0वी0 मुंशीराम, पक्काकोट, अल्ली खाँ, काजीबाग, खालसा, गौतम नगर, मुरादाबाद रोड, थाना साबिक, किला एवं पक्काकोट उपकेन्द्र आदि शामिल हैं।

इन सभी विद्युत सब स्टेशन से होने वाली विद्युत आपूर्ति प्रातः 09:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक पूर्ण अथवा आशिक रूप से बन्द रहेगी। विद्युत आपूर्ति 7,8 12,17 ,21,22,25, 26,29,व 30 अगस्त को बिजली आपूर्ति नहीं होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-