Breaking News

काशीपुर:”हर घर तिरंगा” अभियान सोशल मीडिया पर तो छाया पर हकीकत देखिये, पोस्ट आफिस में झंडों की बिक्री का हाल, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (04 अगस्त 2022)

काशीपुर। हर घर तिरंगा अभियान में सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ खुद का फोटो और एक सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की होड़ लगी हुई है। लेकिन इस अभियान के तहत सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी विभागों में राष्ट्रीय ध्वज बिक्री के लिए उपलब्ध कराये हैं।

यहाँ मुख्य डाकघर में भी राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री का आउटलेट स्थापित किया गया है। आज जब शब्द दूत की टीम ने पोस्ट आफिस में राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री का जायजा लिया तो वहाँ लोगों की भारी भीड़ तो नजर आई लेकिन वह भीड़ राखी पोस्ट करने के लिए थी। राष्ट्रीय ध्वज खरीदने वाले इक्का दुक्का ही नजर आये।

पोस्ट मास्टर विनय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज यहाँ भी पहुंचे हैं और उनकी बिक्री की जा रही है। 25 रूपये के हिसाब से राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री जारी है। उन्होंने बताया कि अभी उनके पास 500 राष्ट्रीय ध्वज बिक्री के लिए आये थे। पिछले तीन चार दिनों में 210 राष्ट्रीय ध्वज बिके हैं। लोग ध्वज खरीदने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यहाँ से राष्ट्रीय ध्वज खरीदें और अपने घरों में लगाये। आजादी के अमृत महोत्सव पर इस राष्ट्रीय गौरव के अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग लें। उन्होंने बताया कि जो लोग झंडा खरीदने आ रहे हैं उनमें काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उधर शब्द दूत की टीम ने पोस्ट आफिस में पहुंचे लोगों से जानकारी ली तो अधिकतर लोग अपने रोजमर्रा के अन्य कार्यों के लिए पोस्ट आफिस में आये थे। बहरहाल जितना उत्साह सोशल मीडिया पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर नजर आ रहा है हकीकत में उसके विपरीत नजर आ रहा है। इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ही लोग अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।

शब्द दूत की ओर से भी सभी राष्ट्रवादियों से आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-