Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*04 अगस्त 2022*

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – गुरुवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – सप्तमी रात्रि – 12:44 मि. तक उपरांत अष्टमी।
नक्षत्र – चित्रा दिन – 03:57 मि. तक उपरांत स्वाती।
योग – साध्य दिन – 02:50 मि. तक उपरांत शुभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की रात्रि – 12:44 मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – दक्षिण में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 01:31 मि. से 03:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:30 मि.।
सूर्यास्त – 06:38 मि.।
व्रत – शीतला सप्तमी।
पर्व – शीतला सप्तमी,तुलसीदास जयंती।

आज विशेष

श्री शीतला सप्तमी,गोस्वामी तुलसीदास जी जयंती,जैनियों की मोक्ष सप्तमी,भद्रा पाताल की रात्रि – 12:44 मि. से,रवियोग दिन – 03:57 मि. तक,यायि (मुद्दई) जययोग दिन – 03:57 मि. से रात्रि – 12:44 मि. तक।

कल विशेष

श्री दुर्गा अष्टमी व्रत,स्थाई जयद् योग दिन – 03:20 मि. से रात्रि – 11:14 मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – 11:59 मि. तक।

 

मेष – आज अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। किसी भी नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। स्वास्थ्य नरम रहेगा। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृष – आज जीवनसाथी एवं मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। आर्थिक निवेश करना लाभप्रद रहेगा। परिजनों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। कार्य में संतोष का अनुभव होगा। स्त्रियों की ओर से सम्मान मिल सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन – आज दिन मंगलमय रहेगा। कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किस्मत का साथ मिलेगा। कम प्रयास से ही अधिक सफलता प्राप्त कर पाएंगे। कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। मंगलमय यात्रा हो सकती है।

कर्क – आज साझेदारी के काम में संभलकर रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत के प्रति आपको सजग रहना होगा। विवादों से बचकर रहें। अपने भी परायों सा व्यवहार करते हुए महसूस होंगे। आज का दिन संयमपूर्वक बिताएं।

सिंह – आज कोई प्रतिकूल समाचार मिलने से तनाव में रह सकते हैं। अप्रिय घटना का योग है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें।साधु-संतों का आशीर्वाद मन में ऊर्जा का संचार करेगा। खान-पान का ध्यान रखें।

कन्या – आज मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा इसलिए आलस्य से बचें। दोस्तों और सगे-संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की प्राप्ति होगी। कहीं घूमने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार पल गुजारेंगे।

तुला – आज दिन अनुकूल है। आपका पैसा कहीं अटका हुआ हो तो वह मिल सकता है। प्रयास से सभी कार्य बनने की संभावना है।मेहनत में कमी ना करें। यश, मान-सम्मान में वृद्धि का योग है। समाजिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य दूसरों पर ना छोड़ें। परिवार से खुशी मिलेगी।

वृश्चिक – आज कार्यक्षेत्र के मामले में दिन अनुकूल रहने वाला है। सहकर्मियों और अधिकारियों से आप पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर में आनंद और खुशी का माहौल रहेगा। नए सम्पर्कों से लाभ मिलेगा। महिला वर्ग से सहयोग मिलेग।

धनु – आज आपके खर्चे बढ़े रहेंगे अतः संभलकर चलें। कार्यों में बाधा आने से परेशानी होगी। धैर्य से काम लें एवं कठिनाइयों का सामना करें। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। जीवनसाथी को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

मकर – आज सितारों की स्थिति अनुकूल है। यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। पुरस्कार अथवा उपहार मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद और उत्साह बना रहेगा। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ – आज प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। भाई-बंधुओ से मेल-जोल बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सुख सुविधाओं के साधनों पर धन व्यय होगा। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

मीन – आज भाग्य का साथ सफलता दिलाएगा। विरोधी परास्त होंगे।व्यवहार कुशलता से आपके काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। कई अच्छे अवसर आज आपको मिल सकते हैं जिनसे आप लाभ उठा सकते हैं। व्यय पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-