Breaking News

मिसाल :22 बालिकाओं को मिली जीवन में आत्मनिर्भर बनने की राह

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अगस्त 2022)

काशीपुर । डी बाली ग्रुप और मोनालिसा ब्यूटी पार्लर के संयुक्त तत्वावधान में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई मुहिम का सुखद परिणाम सामने आया।  डी -बाली ग्रुप की निदेशक श्रीमती उर्वशी दत्त बाली एवं मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती सुषमा चिकारा ने एक वर्ष पूर्व बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के उद्देश्य को लेकर बालिकाओं को ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देना शुरू किया। आज उन सभी 22 बालिकाओं को कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट प्रदान किये तो उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।

डी बाली ग्रुप की निदेशक उर्वशी बाली तथा मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की सुषमा चिंकारा ने बताया कि अगला बैच 8 अक्टूबर से आरंभ होगा।

प्रशिक्षण पूरा करने वाली इन निर्धन परिवारों की बेटियों के  जीवन में भी सुनहरे जीवन की आकांक्षाओं ने जन्म लिया है और यह बेटियां भी जीवन के विकास पथ पर आगे बढ़ेंगी।इ स अवधि में कुछ लड़कियां ऐसी भी रही जो पूरी तरह तो नहीं मगर कुछ न कुछ फीस दे पाने की स्थिति में थी। लिहाजा जिसने जो दिया उसी से काम चलाया गया और उनको भी इन गरीब बेटियों के साथ प्रशिक्षण देकर सफल जीवन के प्रति आगे बढ़ाया गया।

मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की शिक्षक श्रीमती सुषमा चिकारा ने बताया कि गरीब परिवारों की लड़कियों को प्रशिक्षण देने का काम आगे भी जारी रहेगा और अगला बैच 2 अक्टूबर से शुरू होगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-