*आज का पंचांग एवं राशिफल*

*27 जुलाई 2022*
सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – बुधवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – चतुर्दशी रात्रि – 08:24 मि. तक उपरांत अमावस्या।
नक्षत्र – पुनर्वसु पूरे दिन रात्रि।
योग – हर्षण सायं – 06:30 मि. तक उपरांत वज्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – 07:23 मि. तक है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – मिथुन रात्रि – 12:42 मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुष्य।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 12:01 मि. से 01:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:26 मि.।
सूर्यास्त – 06:42 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।
आज विशेष
भद्रा स्वर्ग की दिन – 07:23 मि. तक।
कल विशेष
स्नान दान श्राद्ध आदि की अमावस्या,हरियाली अमावस्या,पिठोरा व्रत,सर्वार्थ सिद्धि योग – 07:21 मि. तक उपरांत गुरु पुष्य योग से सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रात्रि।
राशिफल
मेष राशि – आज शासन द्वारा सम्मान प्राप्त हो सकता है।कर्ज नहीं लें आज का कर्ज बाद में भारी पड़ेगा।अनावश्यक खर्च भी सामने आ सकता है।मित्रों से सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।
वृष राशि – आज का दिन बहुत व्यस्त रह सकता है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको लाभ मिलेगा।रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में खर्च दिल खोलकर करें आगे उसका लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि – आज अनावश्यक के खर्च से बचें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म,आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा।
कर्क राशि – आज भाग्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा।शान एवं दिखावा के लिए धन खर्चा करेंगे। शत्रु परेशान होंगे।
सिंह राशि – आज माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से नाराजगी हो सकती है। मधुरवाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधों में कटुता आएगी।
कन्या राशि – आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा।
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आप अपने गुरु के प्रति पूर्ण भक्तिभाव व निष्ठा रखें।नए कार्यों में धन लगायें शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि – आज मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
धनु राशि – आज विद्या एवं ज्ञान की वृद्धि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। भाग्य की ओर से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सावधान रहें तथा खानपान पर संयम बरतें।
मकर राशि – आज ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में धन खर्च करना पड़े तो अवश्य करें भविष्य में लाभ होगा।
कुम्भ राशि – आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात मिलने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर-चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा।
मीन राशि – आज बहुत समय से चल रहे किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र-09956629515
08318757871
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal