Breaking News

काशीपुर: एकजुटता और बेहतर नेतृत्व से ही मजबूत हो सकती है कांग्रेस, शफीक अंसारी बोले

@शब्द दूत ब्यूरो (26 जुलाई 2022)

काशीपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शफीक अहमद अंसारी का मानना है कि कांग्रेस कमजोर नहीं है बल्कि हम कांग्रेसियों ने ही कांग्रेस को कमजोर बना दिया है ।यदि हम पदों का लालच और एक दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति को छोड़कर एकजुट होकर चले तो निसंदेह कांग्रेस का अखिल भारतीय स्वरूप नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्तभारत के सपने को चकनाचूर कर देगा।

शफीक अहमद अंसारी कहते हैं कि भले ही भारतीय जनता पार्टी आज अपने आप को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बताती हो। लेकिन तथ्य और हालात गवाह हैं कि अभी भी यदि कांग्रेस को बेहतर नेतृत्व और कांग्रेस जनों में एकता आ जाए तो कांग्रेसियों की ताकत के सामने भाजपा टिक नहीं सकती।

शफीक अंसारी कहते हैं कि आज पूरे देश की जनता बढ़ती महंगाई से दुखी है और इसमें कोई दोराय नहीं कि देश की जनता को कांग्रेस शासन के दिन याद आ रहे हैं मगर दुर्भाग्य यह है कि हम कांग्रेसी अपनी उपलब्धियों को जनता को बता ही नहीं पा रहे । यदि हम जनता का ध्यान कांग्रेस की उपलब्धियों की ओर खींचे तो निसंदेह आज जो फजीहत कांग्रेस की हो रही है वह नहीं होगी ।

विडंबना यह है कि हम कांग्रेसी आज जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी जनता को जोड़ने की बजाए जनआंदोलन के नाम पर केवल अपने फोटो खिंचवाने तक में ही इतिश्री समझ रहे हैं। इसी सोच ने कांग्रेस का जो नुकसान किया है उसकी भरपाई असंभव नहीं तो कठिन बहुत है।कांग्रेस के राज में जब सिलेंडर साढ़े चार सौ रु का था तो केंद्र की सत्ता में आज मंत्री बनी बैठी यही स्मृति ईरानी थी जो सिलेंडर सिर पर रख कर आंदोलन करती नजर आ रही थी। मगर आज वही स्मृति ईरानी 11 सौ रुपए का सिलेंडर हो जाने पर गूंगी बहरी बनी बैठी है। आखिर क्यों?

भाजपा और उसके नेताओं का यही चरित्र हमें जनता को दिखाना चाहिए। हमें भाजपा को उसी की भाषा में जवाब देना चाहिए। हमें जनता को समझाना चाहिए कि आखिर देश में यह हो क्या रहा है? कितनी बड़ी विडंबना है कि कांग्रेस के नेता आज चुपचाप बैठे नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के जुमले को सुन रहे हैं। इससे भी बड़े दर्द की बात तो यह है कि नेतृत्व से जुड़े जिन चेहरों पर कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी है वह भी कुछ नहीं कर पा रहे।

ऐसे में आज कांग्रेस को एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता है। यदि समय रहते केंद्रीय नेतृत्व मजबूत न हुआ और भाजपा को उसी की भाषा में जवाब नहीं दिया गया तो कांग्रेस को वास्तव में बहुत बड़ा नुकसान होगा। विपक्ष को खत्म करने की जो घिनौनी साजिश आज देश में चल रही है वह कांग्रेस के कमजोर होने से और विकराल हो जाएगी और महापुरुषों की आड लेकर भाजपा अपने दानवी रूप से उस विपक्ष को निकल जाएगी जो सफल लोकतंत्र के लिए आवश्यक होता है। अतः अभी भी समय है हम कांग्रेसी जन एकजुट हो और जिस कांग्रेस ने महासंग्राम चलाकर अंग्रेजों से देश को मुक्त कराया था वह कांग्रेस पुनः:देश को बचाने के महासंग्राम में जुट जाएं इसी से देश भी बचेगा और कांग्रेस भी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-