@शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2022)
हरिद्वार । सावन माह में हरिद्वार में भारी संख्या में आ रहे कांवडियों की सुरक्षा और व्यवस्था पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। लेकिन पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद हैं। खासकर गंगा में स्नान करने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जल पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी है।
इन कांवडियों में कुछ युवा उत्साह में गंगा नदी के तीव्र वेग की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में वहाँ तैनात जल पुलिस और पीएसी के जवान ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। जहाँ एक ओर कांवड़ यात्रा में हर की पैड़ी सहित पूरा हरिद्वार मग्न है। लेकिन हर जान और हर पल की अहमियत और कीमत की अच्छी समझ रखने वाले गोताखोर हर पल चौकस और मुस्तैद होकर गंगा घाटों पर मौजूद हैं।
बीते रोज हरिद्वार पुलिस, जल पुलिस व पीएसी के जवानों ने दस कांवडियों को डूबने से बचा लिया। बचाये गये कांवडियों में सुमित पुत्र हर्षनाथ वर्मा निवासी अंकुर पुत्र शिवकुमार निवासी , हिमांशु पुत्र नंद कुमार निवासी , कपिल पुत्र जसपाल निवासी , विशाल पुत्र विनोद निवासी गण गाजियाबाद, प्रदीप मलिक पुत्र कृष्ण पाल निवासी शामली उ0प्र0, ऋषभ पुत्र अंकुर गुप्ता निवासी जागृति विहार मेरठ, मोहित हुडा पुत्र संदीप हुडा निवासी उपरोक्त, सोनू पुत्र मल्लू राम निवासी मोती नगर दिल्ली, रिशब मौर्य पुत्र श्याम लाल निवासी शकूरपुर दिल्ली शामिल हैं।
कांवडियों को डूबने से बचाने में जल पुलिस हरिद्वार हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, कांस्टेबल कुलतार किशन, मुकेश पलियाल तथा गोताखोर सन्नी, विक्रांत गौरव शर्मा व पीएसी के कांस्टेबल जगमोहन सिंह, नितेश नौटियाल, गजेन्द्र सिंह आदि थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal