Breaking News

दिल्ली :सोनिया गांधी से ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सरकार दमनात्मक रवैया अपना रही,कांग्रेस नेता अनिल मीणा का आरोप

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (21 जुलाई 2022)

नई दिल्ली। भारतीय युवा कांग्रेस आरटीआई डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार मीणा ने कहा है कि कांग्रेस सरकार द्वारा ईडी के दुरुपयोग द्वारा सोनिया गांधी को परेशान करने एवं अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध में आज भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास के नेतृत्व में देश भर में जगह-जगह आंदोलन किए। इससे पहले राहुल गांधी पर ईडी की जांच से परेशान करने के मामले सामने आए जिसमें राहुल गांधी  को लगातार सात दिनों तक 55 घंटे तक पूछताछ करके परेशान किया गया।

अनिल कुमार मीणा ने कहा कि देश में फिलहाल सरकारी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर देश की समस्याओं पर आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेताओं को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

डॉ. अनिल कुमार मीणा ने शब्द दूत को बताया कि आज उनके साथ शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के दमनकारी रवैया से कई कार्यकर्ता घायल हो गए। इस तरह से पुलिस के बर्ताव को लेकर डॉ. अनिल कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मोदी की कठपुतली बनकर रह गई है। दमनकारी रवैया अपनाने प्रशासन हर जगह नियमों का उल्लंघन कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्लियामेंट स्ट्रीट दिल्ली के थानाधिकारी रिछपाल सिंह ने गैर जिम्मेदाराना तरीके से युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करवाई एवं उनके दमनात्मक रवैया से कई कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी एवं उनके मोबाइल एवं शारीरिक क्षति पहुंचाई। डॉ. अनिल कुमार मीणा ने कहा कि ऐसे गैर जिम्मेदाराना तरीके से दमनात्मक रवैया अपनाने वाले थाना अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने के लिए भारतीय न्याय व्यवस्था का दरवाजा तक गुहार लगाएंगे ।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-