Breaking News

केरल की बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को उत्तराखण्ड में भी लागू करेंगे, धन सिंह रावत केरल के तीन दिवसीय दौरे पर

@शब्द दूत ब्यूरो ( 20 जुलाई 2022)

देहरादून । कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत इन दिनों केरल के तीन दिवसीय भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने केरल के स्कूलों, कॉलेजों एवं अस्पतालों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्यपद्धति को जाना। इसके साथ ही डॉ0 रावत ने वहां के इंजीनियरिंग कॉलेज, आयुर्वेदिक अस्पतालों एवं आपदा प्रबंधन विभाग के कामकाज की भी जानकारी ली। डॉ0 रावत ने कोल्लम स्थित माता अमृतानंद मठ एवं तिरूवनंतपुरम में श्रीपद्मनाभ मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिये पूजा-अर्चना की।

सूबे के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि वह इन दिनों केरल राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने बताया कि केरल राज्य की शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं कार्यपद्धति को समझने के लिये यहां के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं अस्पतालों का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, चिकित्सकों व अधिकारियों से विभिन्न पहलुओं पर वार्ता कर जानकारी हासिल की। इसके अलावा इंजीनियरिंग कॉलेजों एवं आयुर्वेदिक कॉलेजों की कार्यप्रणाली को भी जाना। डॉ0 रावत ने बताया कि केरल शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार है। उन्होंने बताया कि यहां केरल के शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये अभिनव प्रयोगों को उत्तराखंड में भी लागू किया जायेगा, विशेषकर टेली मेडिसिन सेवाओं में केरल के अनुभवों का लाभ राज्य को पहुंचाया जायेगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अपने केरल प्रवास के दौरान उन्होंने वहां के आपदा प्रबंधन विभाग की कार्यशैली को भी बारीकी से जानने का प्रयास किया। इस दौरान डॉ0 रावत ने राज्य के शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में किये गये अभिनव प्रयोगों एवं अनुभवों को भी साझा किया। इससे पूर्व डॉ0 रावत ने कोल्लम स्थित माता अमृतानंद मठ के दर्शन कर माता श्री अमृतानंदामयी से आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही तिरूवनंतपुरम में श्रीपद्मनाभ मंदिर के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिये पूजा-अर्चना की।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-