Breaking News

काशीपुर :अग्निकांड प्रभावित परिवार से मिलकर मुआवजे को प्रशासन से की बात की कांग्रेस नेता एन.सी बाबा ने

@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2022)

काशीपुर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी एवं कांग्रेसी नेता एन.सी. सिंह बाबा ने ग्राम रामजीवनपुर में विगत दिनों भीषण अग्निकांड से पीड़ित रामबेहल के परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपजिलाधिकारी काशीपुर से दूरभाष पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

विगत दिनों ग्राम रामजीवनपुर में हुये अग्निकांड में पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद  कांग्रेस नेता एन.सी. सिंह बाबा ने कहा कि पीड़ित परिवार को काफी आर्थिक एवं पशु हानि हुई है। गरीब लोगों के लिए इस तरह की दुर्घटनाएं कमर तोड़ देने वाली होती हैं। एसडीएम काशीपुर ने कांग्रेस प्रत्याशी व कांग्रेसी नेता एन.सी. सिंह बाबा को आश्वस्त करते हुए कहा कि आज (बुधवार) को ही पीड़ित परिवार के तीनों मृत मवेशियों का मुआवजा शासन के द्वारा उपलब्ध करा दिया जाएगा। साथ ही नुकसान की भरपाई के लिए वे शीघ्र कार्रवाई कर रहे हैं।

इस प्रयास के लिए गांव वासियों ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे व  एन.सी.सिंह बाबा का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेता एन.सी.सिंह बाबा ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनके प्रयास जारी रहेंगे। कांग्रेस हमेशा जन कल्याण के लिए संघर्षशील रहेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-