@शब्द दूत ब्यूरो (20 जुलाई 2022)
काशीपुर । ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते समय कार चालक के नियंत्रण खो जाने के कारण कार ट्राली से टकरा गई। दुर्घटना में घायल को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार बीती अर्द्ध रात्रि लगभग साढ़े बारह बजे सूर्या चौकी से लगभग 200 मीटर काशीपुर की तरफ एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे चल रही कार संख्या UK 06-Y- 9146 के चालक द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से ओवरटेक कर पास लेने का प्रयास किया गया। इस दौरान अनियंत्रित होने की वजह से कार ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे टकरा गई जिससे चालक वसीम अहमद पुत्र शकील अहमद निवासी मोती मस्जिद के पास वार्ड नंबर 10 मोहल्ला अली खा काशीपुर उम्र 31 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सरकारी अस्पताल काशीपुर पहुंचाया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी काशीपुर में रखा गया है तथा परिजनों को सूचित किया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली चौकी सूर्य में खड़ी की गई है ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal