Breaking News

काशीपुर :कुंडा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के कारोबारियों पर जारी है कार्रवाई , एक लाख की चरस के साथ एक और दबोचा

@शब्द दूत ब्यूरो (19 जुलाई 2022)

काशीपुर । कुंडा पुलिस ने एक लाख की चरस समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह ने आज  बताया कि  अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत 18 जुलाई की शाम थाना कुण्डा पुलिस थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोहर चन्द, कांस्टेबल  मनोज जोशी, चन्दन सिंह के साथ नई अनाज मण्डी के पिछले गेट पर ढेला नदी को जाने वाले कच्चे रास्ते पर कदीर अहमद पुत्र कबीर अहमद, निवासी ग्राम- लोधीपुरा नायक, थाना- टांडा, जिला रामपुर( उत्तर प्रदेश), उम्र- 45 वर्ष को करीब 01 किलोग्राम चरस (सुल्फा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को पूछताछ में अभियुक्त कदीर अहमद  ने बताया कि वह खुद ही अपने घर पर इस चरस को बनाता था और पर्याप्त मात्रा में बन जाने पर अधिक लाभ कमाने के लालच में चरस को काशीपुर जसपुर, ठाकुरद्वारा आदि स्थानों पर नशेड़ियों को सप्लाई करता था। गिरफ्तारी के समय भी वह इस चरस को काशीपुर में बेचने आ रहा था।

उन्होंने बताया कि इस बरामद चरस की कुल बाजार कीमत करीब 10,0000/- रू० (एक लाख रू०) है। चरस बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कुण्डा पर मु०- FIR NO. 179/2022 धारा- 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है। इससे पूर्व 4 जुलाई को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अभियुक्त मौ० आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर, निवासी ग्राम- बेरखेड़ा ,थाना स्योहारा, जनपद- बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को भी भारी मात्रा में नशे की कुल 9072 गोलियों के साथ और 12 जुलाई को अभियुक्त चन्द्रपाल पुत्र राम प्रसाद, निवासी ग्राम- बाबरखेड़ा थाना कुण्डा ,जनपद ऊधमसिंह नगर को 160 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-