Breaking News

काम की बात :अब गैस सिलिंडर की जरूरत हुई खत्म, सब्सिडी पर घर ले जाएं सोलर स्टोव, चलेगा पूरे 10 साल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (17 जुलाई, 2022)

लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन एक नई तकनीक लेकर आया है। दरअसल कंपनी ने अब लोगों की जरूरत के हिसाब से किचन में इस्तेमाल होने वाला शानदार सोलर स्टोव पेश किया है। आपको बता दें कि यह चूल्हा घर के बाहर लगे पैनल से सोलर एनर्जी स्टोर करके चलता है।

इसकी मदद से आप दिन में तीन बार मुफ्त यानि बिना किसी खर्च के खाना बना सकते है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि, इस चूल्हे को किचन में रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस चूल्हे में रख-रखाव से लेकर लागत तक किसी भी तरह का खर्च नहीं आता है।

साथ ही यह स्टोव पारंपरिक ईंधन के विकल्प का एक अच्छा स्रोत है। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप पुरी ने बाकायदा अपने सरकारी आवास पर इसी सोलर स्टोव पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें इस चूल्हे पर बना खाना परोसा गया।

इस चूल्हे के नाम के बारे में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के निदेशक (आरएंडडी) रामकुमार ने बताया कि इस बेहतरीन चूल्हे का नाम सूर्य नूतन रखा गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि यह स्टोव बाकी सोलर कुकर से बिल्कुल अलग है।

बताया जा रहा है कि सूर्य नूतन को फरीदाबाद में इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। जिसे छत पर लगे पीवी पैनल की मदद से ऑपरेट किया जा सकता है। रात में खाना पकाने के लिए, सौर प्लेट पहले से ही सौर ऊर्जा को थर्मल बैटरी में संग्रहीत करती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-