Breaking News

सोनिका को देहरादून डीएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी, दिलीप सिंह कुंवर बने नए कप्तान

@शब्द दूत ब्यूरो (16 जुलाई, 2022)

उत्तराखंड शासन ने देहरादून के डीएम और एसएसपी के बदले जाने संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। अपर सचिव सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं देहरादून के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी को एसएसपी से हटाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी की जिम्मेदारी गई है। दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का नया एसएसपी बनाया गया।

शनिवार को देहरादून जिले के जिलाधिकारी और एसएसपी बदले गए। देहरादून जिला अधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार की जगह अब अपर सचिव सोनिका ने ली है। उन्हें दून जिलाधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिलीप सिंह कुंवर को देहरादून का एसएसपी बनाया गया है। देहरादून जिला अधिकारी डॉ आर राजेश कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

दिलीप सिंह कुंवर इससे पहले उधमसिंह नगर, पौड़ी, बागेश्वर के पुलिस कप्तान रह चुके हैं। वहीं डीएम सोनिका टिहरी की जिलाधिकारी रह चकुी हैं। अभी वह स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :विवाह समारोह में गये युवक की बाइक बाबा रिसॉर्ट से चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध युवक कैद

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। मानपुर रोड स्थित बाबा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-