Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*12 जुलाई 2022*

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – चतुर्दशी रात्रि – 02:39 मि. तक उपरांत पूर्णिमा।
नक्षत्र – मूल रात्रि – 01:48 मि. तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा।
योग – ब्रह्म दिन – 04:36 मि. तक उपरांत ऐन्द्र।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – पाताल की रात्रि – 02:39 मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – मूल का रात्रि – 01:48 मि. तक है।
चंद्र राशि – धनु।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – पुनर्वसु।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:20 मि.।
सूर्यास्त – 06:48 मि.।
व्रत – अम्बिका।
पर्व – हरि पूजा,शिवशयन।

आज विशेष

अम्बिका व्रत एवं अम्बिका चतुर्दशी,शिवशयन चतुर्दशी,हरि पूजा चतुर्दशी,जैनियों का चौमासी,भद्रा पाताल की रात्रि – 02:39 मि. से,रवियोग रात्रि – 01:48 मि.तक।

कल विशेष

गुरु पूर्णिमा,व्यास पूर्णिमा,आज गुरु एवं व्यास जी का पूजन,आषाढ़ी स्नान दान व्रत आदि की पूर्णिमा, प्रदोष काल में शिव शयनोत्सव,कोकिला व्रत,कोकीला रूपी मां पार्वती की एवं शिवजी की पूजा तथा धान्य (अन्न) में अधिवास,गौ के गोबर से घर गोठना,बौद्ध मत का चक्र प्रवर्तन दिवस,मन्वादि,काशी,कनखल में स्नान,नक्त व्रत अर्थात् एक टाइम एक अन्न का भोजन वाला व्रत आरंभ।

राशिफल

मेष राशि – आज धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कार्य के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

वृष राशि – आज लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान संभव है।

मिथुन राशि – आज कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप सोचते हैं पर करते नहीं हैं इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

कर्क राशि – आज क्या करूं क्या न करूं की स्थिति से आप गुजर रहे हैं अतः शांति से फैसले लें शीघ्रता में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

सिंह राशि – आज आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है काम ज्यादा है मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि – आज जो करना चाहिये वो करिये अनावश्यक समय बर्बाद न करें। दुसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

तुला राशि – आज दिन ठीक है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कर्म करें और अपने आप को कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव हैं।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। विवाह मामलो में शीघ्रता न करें गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रूपरेखा बनेगी।

धनु राशि – आज जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आप का विरोध होगा। विवाद न करें।

मकर राशि – आज दिन कम ठीक है। संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो। आप की निर्णय शक्ति बहूत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुम्भ राशि – आज दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

मीन राशि – आज कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें।काम बनेंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-