Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*09 जुलाई 2022*

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शनिवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – दशमी दिन – 11:29 मि. तक उपरांत एकादशी।
नक्षत्र – स्वाती दिन – 07:17 मि. तक उपरांत विशाखा।
योग – साध्य रात्रि – 01:09 मि. तक उपरांत शुभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की रात्रि – 10: 32 मि. से है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – तुला रात्रि – 12:29 मि. तक उपरांत वृश्चिक
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – पुनर्वसु।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 09:01 मि. से 10:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:19 मि.।
सूर्यास्त – 06:49 मि.।
व्रत – गिरिजा पूजा।
पर्व -‌ गिरिजा पूजा।

आज विशेष

गिरिजा पूजा,आशा दशमी,मन्वादि दशमी,उल्टा रथ पुनर्यात्रा,सर्वार्थ सिद्धि योग दिन – 07:16 मि. तक,रवियोग पूरे दिन रात,सोपपदा दशमी,वेदारंभ का शुभ मुहूर्त,भद्रा स्वर्ग की रात्रि – 10:32 मि. से।

कल विशेष

श्री हरिशयनी एकादशी व्रत सबका, चातुर्मास व्रत प्रारंभ,भद्रा स्वर्ग की दिन – 09:35 मि. तक,रवियोग प्रातः – 06:14 मि. तक,यायी (मुद्दई) जय योग प्रातः – 06:14 मि. से दिन – 09:35 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

वृष राशि – आज कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल में यात्रा न करें।

मिथुन राशि – आज समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहेंगे। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि – आज दिन ठीक है। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते है। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

सिंह राशि – आज अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

कन्या राशि – आज दिन की शुरुआत में व्यस्ततापूर्वक होगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

तुला राशि – आज आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्यायपक्ष उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि – आज कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

धनु राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। काम बहुत है अच्छे से कार्यनीति बनाएं।नया काम आरंभ न करें कुछ दिन धैर्य से काम लें। अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मकर राशि – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

कुम्भ राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

मीन राशि – आज साझेदारी में किये कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान-दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-