@शब्द दूत ब्यूरो (07 जुलाई, 2022)
श्रीनगर के पास बिलकेदार गधेरे में नहाते वक्त दो मासूम बच्चों की डूबकर मौत हो गई। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन के बाद दोनों बच्चों के शव को गधेरे में बने तालाब से बाहर निकाला।
यह घटना घटना बुधवार देर शाम की है। बिलकेदार के दो बच्चे सक्षम (12) पुत्र चरण सिंह और मयंक (10) पुत्र महेश सिंह खेलने के लिए निकले थे। जब देर शाम तक दोनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दरअसल, दोनों बच्चे बिलकेदार गधेरे में बने तालाब में नहाने चले गए थे। पानी ज्यादा होने के कारण दोनों गधेरे में बने तालाब में डूब गए। देर रात पुलिस ने काफी खोजबीन कर दोनों बच्चों के शव को गधेरे में बने तालाब से बरामद किया।
पुलिस को रात करीब 12:30 बजे दोनों गुमशुदा बच्चों के कपड़े बिलकेदार गधेरे में बने तालाब में मिले। जहां पर पुलिस टीम की ओर से तालाब में दोनों बच्चों की खोजा। काफी खोजबीन के बाद दोनों को तालाब से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। लेकिन मौके पर दोनों बच्चे मृत पाए गए। पुलिस ने बरसात के दौरान नदी नालों और तालाबों की ओर न जाने की अपील की है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal