Breaking News

आज का पंचाग :कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*05 जुलाई 2022*

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – मंगलवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – षष्ठी दिन – 03:01 मि. तक उपरांत सप्तमी।
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी दिन – 07:22 मि. तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी।
योग – व्यतिपात दिन – 09:30 मि. तक उपरांत वरीयान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – रात्रि – 07:23 मि. से है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह दिन – 01:32 मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – आर्द्रा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 03:01 मि. से 04:31 मि. तक।
सूर्योदय – 05:18 मि.।
सूर्यास्त – 06:50 मि.।
व्रत – स्कन्द षष्ठी।
पर्व -‌ स्कन्द षष्ठी।

आज विशेष

श्री स्कन्द (कार्तिकेय) षष्ठी व्रत एवं पूजा,कर्दम ऋषि षष्ठी,रवियोग दिन – 07:22 मि. तक,मृत्युबाण रात्रि – 07:23 मि. से।

कल विशेष

विवस्वान सप्तमी व्रत,सूर्य पूजन,पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश रात्रि – 08:42 मि. पर,बुध भद्रा से सिद्ध योग दिन – 02:50 मि. तक,भद्रा पाताल की दिन – 02:50 मि. से रात्रि – 02:29 मि. तक,मृत्युबाण रात्रि – 08:42 मि. तक।

राशिफल

मेष राशि – आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीय कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृष राशि – आज काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूछ-परख बढ़ेगी।

मिथुन राशि – आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क राशि – आज सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह राशि – आज किसी के भी ऊपर शीघ्र विश्वास न करें सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं।

कन्या राशि – आज दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

तुला राशि – आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशि – आज अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं।विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे प्राप्त होंगे व प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशि – आज अपने संबंधों के प्रति सजग रहें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

मकर राशि – आज नौकरी में बदलाव की संभावना है परन्तु फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुम्भ राशि – आज समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें। संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि – आज समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

जनगणना 2027: आम जनता से पूछे जाएंगे 33 सवाल, भारत सरकार ने जारी की विस्तृत सूची, तैयार हो जाईये यहाँ देखिए क्या क्या पूछा जायेगा आपसे?

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जनवरी 2026) नई दिल्ली। भारत सरकार ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-